
मैहर। मैहर मल्हार संगीत संध्या अंतर्गत मैहर घराने की संगीत परंपरा की मासिक संगीत सभा का आयोजन बुधवार शाम संगीत महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा संगीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।मासिक संगीत सभा का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, सत्यभान पटेल और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा एवं कला-संस्कृति को जीवंत किया। शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उत्साहपूर्वक उनका उत्साहवर्धन किया।मैहर की समृद्ध सांगीतिक विरासत और मैहर घराने की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह मासिक संगीत सभा कलाकारों एवं कला प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आ रही है। यह आयोजन मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
