जल संकट को लेकर कांग्रेस ने घेरा रांझी जोन कार्यालय

जबलपुर। लाला लाजपत राय वार्ड क्रमांक 70 में जल संकट को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नगर निगम रांझी जोन कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों का कहना रहा कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। कई मोहल्लों में नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है और कुछ जगहों पर 2-2 दिन तक पानी की सप्लाई बंद रहती है। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। क्षेत्र में पाइपलाइन की खराबी और सफाई व्यवस्था की लापरवाही के कारण स्थिति और खराब हो गई है। कई जगहों पर पाइपलाइन से पानी बह रहा है, लेकिन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि लाला लाजपत राय वार्ड क्रमांक 70 में बढ़ते जल संकट और अन्य समस्याओं को लेकर नगर निगम रांझी जोन कार्यालय का घेराव किया गया यह कार्यक्रम लाला लाजपत राय मंडलम अध्यक्ष राजू कनौजिया के नेतृत्व व रांझी-खमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशुतोष वत्स के संयोजन में किया गया। वार्ड क्रमांक 70 में पानी की समस्या को तुरंत दूर किया जाए, खराब पाइपलाइनों की मरम्मत की जाए और नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू की जाए,और नगर निगम रांझी जोन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Next Post

कप्तान ने लिया जनरल परेड का जायजा, करवाई स्क्वॉड ड्रिल

Fri Apr 24 , 2026
जबलपुर। पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने निरीक्षण किया। एसपी के परेड ग्राउंड पहुंचने पर सूबेदार अमित शिववंशी द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई। जनरल परेड के बाद अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया […]

You May Like