
मैहर, मैहर जिले के अमरपाटन नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में बारिश के कारण घरों के पीछे उत्पन्न जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी निकासी का कार्य शुरू कर समस्या का निराकरण किया गया।
समस्या की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने संज्ञान में लेते हुय नगर परिषद अधिकारी सुश्री सुषमा मिश्रा को तत्काल जल निकासी कराने के निर्देश दिए। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था करते हुए मोटर की सहायता से जल निकासी का कार्य शुरू कराया। इससे जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में पानी निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान श्रीमती सुषमा मिश्रा एवं वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद मौके पर मौजूद रही।
