ग्वालियर। नगर निगम द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 तानसेन नगर एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 लक्कड खाना पुल पर आयोजित शिविर में कुल 95 शिकायतों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम ग्वालियर के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 तानसेन नगर पर आयोजित शिविर में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन-02, निशक्त पेंशन-02, कल्याणी पेंशन-02, घरेलू कामकाजी कार्ड-09, लाड़ली लक्ष्मी योजना-11, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-12 से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही कुछ आवेदनों का निराकरण कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सुश्री तनुजा वर्मां एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 लक्कड़ खाना पुल पर आयोजित शिविर में कुल 44 प्राप्त आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 38 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। जिसमे सम्पत्तिकर नामांकन-3, निशक्त पेंशन-3, वृद्धावस्था पेंशन-17, कल्याणी पेंशन-7, कामकाजी कार्ड-6, सीएम हेल्पलाइन-8 आवेदन आये। जिसमें से 38 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बृजेश राजपूत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में अन्य विभागीय व नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन्हें दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
