इंदौर से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तृतीय चरण की शुरुआत 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राज्य स्तरीय ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तृतीय चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से नदियों, तालाबों और कुओं के संरक्षण के साथ-साथ वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दिया जाएगा। जनभागीदारी को इस अभियान की सफलता का मुख्य आधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरचनाओं के संरक्षण एवं विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियों के जरिए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

Next Post

भदभदा क्षेत्र में झील सफाई अभियान का महापौर ने किया निरीक्षण

Thu Mar 19 , 2026
भोपाल। शहर में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत झीलों की सफाई कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में आज भदभदा क्षेत्र के पास नगर निगम द्वारा संचालित झील सफाई अभियान का महापौर श्रीमती मालती राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर […]

You May Like