जयपुर 12 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीरता, स्वाभिमान, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत की अनुपम पहचान सूर्यनगरी जोधपुर के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक नगरी अपनी गौरवशाली परंपराओं, लोक संस्कृति एवं अद्वितीय स्थापत्य कला के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध पहचान को विश्वभर में प्रतिष्ठित करती रही है।
उन्होंने करणी माता से प्रार्थना की कि जोधपुर निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे तथा यहां के नागरिकों का जीवन सुख, शांति और खुशहाली से परिपूर्ण रहे।
