सीधी:सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज जिला अस्पताल में दो शासकीय शव वाहनो को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जरूरतमंदों को उक्त शव वाहनों की नि:शुल्क सेवा चौबीस घंटे मिलेगी। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय संस्थाओं में रोगी अथवा दुर्घटना पीडि़त के उपचार के दौरान मृत्यु पर मृतक के शव को उसके निवास स्थान तक नि:शुल्क परिवहन की सुविधा मिलेगी।
यह सुविधा चौबीस घंटे जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश की संवेदनशील सरकार मरीजों के उपचार के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। साथ ही मरीजों की मृत्यु के उपरांत शवों को सम्मानपूर्वक उनके घरोंं तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई गई है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार ङ्क्षसह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा सीधी अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी, जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बबिता खरे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसबी खड़े, आरएमओ डॉ. आशीष भारती, डॉ. रवी, नोडल अधिकारी राजेन्द्र तिवारी, 108 एंबूलेंश के मैनेजर आकाश गौरव तिवारी, जिला प्रबंधक 108 धनंजय यादव, फार्माशिष्ट संदीप मिश्रा सहित अस्पताल एवं एंबूलेंश स्टाफ उपस्थित रहा।
