खेत में छुपाए अवैध हथियार बरामद

श्रीगंगानगर, (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में चूनावढ थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत में छुपाकर रखे हथियारों को बरामद करके एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने रविवार को बताया कि चक 6-एच छोटी डबवाली में खुशपिंदरसिंह जटसिख (24) को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौलें और कारतूस बरामद किए गए। उसे तीन पिस्तौलें, मैगजीनें बरामद की हैं। तीन जीवित कारतूस और तीन खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिनमें से कुछ 7.65 मिमी के होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में खुशपिंदरसिंह ने बताया कि ये हथियार उसके दोस्त जगमीतसिंह निवासी चक 11-जी के हैं। जगमीतसिंह करीब तीन वर्ष से एक हत्या के मामले में फरार है और फिलहाल विदेश में कहीं छुपा हुआ है। उसने फोन पर बताया था कि उसने चक 6-एच के पास खेत में सिंचाई के पानी के खाले के पास तीन पिस्तौलें और कुछ कारतूस छुपा रखे हैं। उसने खुशपिंदरसिंह से कहा था कि वह इन हथियारों को अपने पास सुरक्षित रख ले।

खुशपिंदर सिंह ने हथियारों को बताए गए स्थान से निकालकर अपने पास रख लिया था। आज वह इन हथियारों को कहीं और छुपाने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

 

Next Post

लोकसेवक जमीन हकीकत को ध्यान में रखकर समाधान की दिशा में बढ़ाये सही कदम- भजनलाल

Mon Mar 30 , 2026
जयपुर, (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकसित राजस्थान बनाने में नवनियुक्त लोक सेवकों की अहम भूमिका बताते हुए कहा है कि उन्हें जमीन हकीकत को ध्यान में रखकर समाधान की दिशा में सही कदम बढ़ाये जाने चाहिए। श्री शर्मा रविवार को बिड़ला सभागार में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ […]

You May Like