सतना में रिश्वत लेते हुये रीडर गिरफ्तार

सतना, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज आर्थिक अपराध अनुसंधान की विशेष टीम ने तहसीलदार के रीडर को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि सतना जिले के विरसिंहपुर में जब तहसीलदार का रीडर राकेश त्रिपाठी जमीन बंटवारे के मामले में नीलेश लोधी से चार हजार रूपये की घूंस ले रहा था तभी उसे ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड लिया।

Next Post

फर्जीवाड़ा के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार

Thu Feb 6 , 2025
ग्वालियर, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल में फर्जी दस्तावेज से सिपाही की नौकरी करने वाले नौ आरक्षकों को दस्तावेज और बायोमैट्रिक जांच में फर्जीवाडा सामने आने के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में गत सोमवार को ग्वालियर के […]

You May Like

मनोरंजन