धर्मशाला, (वार्ता) पॉवरप्ले में पंजाब किंग्स के दोनों ओपनरों को पवेलियन भेजने वाले आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “यॉर्कर की प्रैक्टिस को लेकर मुझे लगता है कि यह सिर्फ़ मैच से पहले की तैयारी पर निर्भर नहीं करता। पूरे साल मैं जो काम करता हूं, वही असली फर्क पैदा करता है। जब आप वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज़ों के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करते हैं और अपनी योजना सही तरीके से लागू कर पाते हैं तो उससे आत्मविश्वास मिलता है।
जोश हेज़लवुड के साथ गेंदबाज़ी करने पर भुवी ने कहा,”उनके पास जो अनुभव और स्किल है, उससे बड़ा फर्क पड़ता है। मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं। लेकिन रसिख को भी क्रेडिट मिलना चाहिए। वह ज़्यादा चर्चा में नहीं हैं, लेकिन लगातार अच्छा कर रहे हैं।”
प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने पर भुवनेश्वर ने कहा, ”बहुत अच्छा लग रहा है। पहला लक्ष्य प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करना था। अगर आप टॉप दो में जगह बना लेते हैं तो वह और भी शानदार होता है। आप देख सकते हैं कि यह हमारे लिए कितना मायने रखता है। पिछले दो महीनों से हम बहुत मेहनत कर रहे हैं।”
