जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

चितरंगी : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम महुगढ़ी निवासी एक 36 वर्ष का युवक आज दोपहर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम महुगढ़ी निवासी संदीप कहार पिता प्रेमलाल कहार उम्र 36 वर्ष आज दोपहर करीब 2 बजे शराब पिया था, उसी दौरान उसे उल्टी होने लगी। संदीप की पत्नी पन्नू देवी ने उल्टी होने का कारण पूछा तो संदीप ने जहर सेवन करने का बात बताया। तत्काल चितरंगी अस्पताल ले जाया गया, जहां अपहन्य 3:30 बजे मौत हो गई। जहर सेवन करने का कारण अज्ञात है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे

Mon May 18 , 2026
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने IPL 2026 में 500 रन पूरे करते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 61वां मुकाबला खेला […]

You May Like