पेट्रोल पंप के पास मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, साथ गए दोनों साथी लापता

गुना: धरनावदा थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी गांव में 29 अक्टूबर शाम पेट्रोल पंप के पास 50 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के साथ मोटरसाइकिल से निकले दो अन्य व्यक्ति घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों ने मदन की मौत को लेकर आशंका जताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बेरखेड़ी निवासी 50 वर्षीय मदन सहरिया गुरुवार को अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से निकले थे। शाम करीब 6 बजे मदन का शव गांव के पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। घटना के बाद उनके साथ गए दोनों व्यक्ति मौके पर नहीं मिले। उनके संबंध में भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मदन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर परिजनों ने संदेह जताया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार 30 अक्टूबर को गुना जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Next Post

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन, आगामी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में आएंगे नजर

Fri Oct 30 , 2026
लॉस एंजिल्स/ हॉलीवुड सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘एक्स-मैन’ फ्रैंचाइजी में अपने आइकॉनिक म्यूटेंट (प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर) के किरदार के लिए दुनिया भर में मशहूर दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अल्जाइमर […]

You May Like