बेलगाम डंपर घसीटता हुआ ले गया, युवती की मौत, एक गंभीर

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत खजरी खिरिया बायपास में बेलगाम डंपर ने मोटर सायकिल सवार युवक-युवती को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशिजनों ने चालक को घेर लिया हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सुरक्षित भीड़ के बीच से निकाला और थाने लेकर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक गांधीग्राम बुढागर गोसलपुर निवासी अंशिका तिवारी पिता देव शंकर तिवारी 18 वर्षीय रोजाना जबलपुर अपडाउन करती थी। बुधवार शाम को वह रिश्ते के भाई अनमोल तिवारी के साथ मोटर साइकिल में बैठकर कटंगी बायपास से बुढागर तरफ जा रही थी वह जैसे ही शाम साढ़े पांच बजे कटंगी बायपास से बुढागर तरफ जा रहे थे.

वह जैसे ही खजरी खिरिया बायपास के पास तभी डंपर क्रमांक एमपी 20 जेडएस 4009 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर चालक वाहन को रोकने की बजाय आगे बढ़ा दिया और बाइक सवारों को घसीटते हुए ले गया। अंशिका डंपर के नीचे आ गई और फंसकर काफी दूर तक घिसटी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई और उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अनमोल को चोटें आ गई जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया।
वाहन जब्त, चालक हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और कड़ी मशक्कत के बाद डंपर में फंसे युवती के शव को निकलवाने के बाद पीएम के लिए मेडिकल भेजा। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। डंपर को पुलिस ने जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है जिसके खिलाफ आगेे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

26.50 लाख केश, साढ़े सात लाख का चेक हड़पा

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर:संजीवनी नगर थाना अंतर्गत रानीताल में पति की मौत के बाद पत्नी को जालसाज ने जमीन की खरोद फरोख्त के नाम पर जाल में फँसाया और 26 लाख रूपए नगद समेत साढ़े सात लाख रूपए का चेक लेकर हड़प लिया। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर […]

You May Like