मिसाइल के खतरे के बीच दुबई निवासियों को अलर्ट जारी

दुबई, 18 मार्च (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मिसाइल हमलों के खतरे को ध्यान में रखते हुए बुधवार को मोबाइल अलर्ट जारी कर दुबई के निवासियों से सुरक्षित जगहों पर शरण लेने का आग्रह किया। सोशल प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई रक्षा प्रणालियां मिसाइलों को रोक रही हैं और जनता से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने का आग्रह किया। दुबई के विभिन्न हिस्सों में तेज़ आवाज़ें सुनाई देने के बाद अधिकारियों ने जनता से शांति बनाये रखने और बिना पुष्टि वाली जानकारी साझा करने से बचने की अपील की। यूएई ने राष्ट्रीय एकता और स्थिरता को बनाए रखते हुए अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की दृढ़ता से रक्षा करने का संकल्प लिया है।

Next Post

‘मैं वापस आऊंगा’ में लीडिंग लेडी के रूप में चुना जाना सपने के सच होने जैसा : शर्वरी

Wed Mar 18 , 2026
मुंबई, 18 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी का कहना है कि फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में लीडिंग लेडी के रूप में चुना जाना उनके लिये सपने के सच होने जैसा है। बॉलीवुड फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में शर्वरी बोलीं मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। शर्वरी ने […]

You May Like