इंदौर:नगर निगम कर सभी झोनल कार्यालय पर आज से 15 दिन तक विशेष राजस्व शिविर लगाए जा रहे है. शिविर में करदाता अपने संपत्ति कर खाते में संशोधन और रहवासी स्थान पर व्यवसायिक उपयोग होने के बदल सकते है. साथ शिविर में अपने खातों के राशि की जानकारी भी ले सकते है.नगर निगम के राजस्व विभाग के जीआईएस सर्वे से बस कारवाई करने के विरोध के बाद सभी झोनल कार्यालय पर राजस्व शिविर लगाए जा रहे हैं.
एक लेकर निगम और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विशेष राजस्व शिविर का लाभ लेकर करदाता अपने नए खाते खोल सकता है. साथ ही खाते में गलत जानकारी होने पर सुधार भी करवा सकते हैं. यह शिविर करदाताओं को असुविधा एसडी बचाने के लिए लगाए जा रहे हैं. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि करदाता यदि संपत्तिकर आवासीय दर से जमा कर रहे हो और मौके पर संपत्ति का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है, तो व्यावसायिक दर से कर की राशि जमा की जा सकती है.
