ग्वालियर: अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की द्वितीय चरण की तैयारियो से पूर्व आंदोलन को और अधिक गति प्रदान करने के उद्देश्य से सयुंक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. पी.द्विवेदी ने प्रांताध्यक्ष एस.बी.सिंह (स्वास्थ्य कर्मचारी संघ) एवं रणवीर सिंह सिकरवार जिलाध्यक्ष सयुंक्त मोर्चा ग्वालियर तथा रविन्द्र त्रिपाठी जिला सयोंजक सयुंक्त मोर्चा की अनुशंसा पर कर्मचारी हितों के लिए समर्पित भाव रखने वाले अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य को नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर चौ.मुकेश मौर्य ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष एम.पी.द्विवेदी के दिशा निर्देशन में राज्य के कर्मचारियों की न्यायोचित 51 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी लड़ाई में अजाक्स सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सभी के साथ समन्वय स्थापित कर समर्पण भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अपनी नियुक्ति पर चौ. मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष द्विवेदी एवं उक्त दायित्व के लिए अनुशंसा करने वाले एस.बी.सिंह, रणवीर सिंह सिकरवार, रविन्द्र त्रिपाठी का धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने चौ.मुकेश मौर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर फूलमाला पहनाकर बधाई दी।
