इंदौर:आज मल्हारगंज में मेट्रो के अधिकारी सर्वे और मिट्टी परीक्षण करने पहुंचे. इसको लेकर क्षेत्रीय रहवासियों और व्यापारियों ने विरोध किया. कल ही मंत्री विजयवर्गीय ने मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन नहीं बनाए जाने के घोषणा की थी.आज मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर मेट्रो रेल के अधिकारी मल्हारगंज छोटे गणपति पर स्थल निरीक्षण करने पहुंचे. अधिकारी मिट्टी परीक्षण और स्टेशन निर्माण करने को लेकर सर्वे करने शुरू किया.
मेट्रो को लेकर मौके स्थिति का जायजा लेने लगे, उसी दरमियान क्षेत्रीय व्यापारी और रहवासियों ने कारवाई का विरोध किया. व्यापारियों ने इसके बाद मेट्रो अधिकारियों ने को घेर लिया और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मेट्रो स्टेशन निर्माण मल्हारगंज में नहीं बनाया जाएगा की घोषणा के जानकारी दी. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि हमे लिखित में पत्र भी मिला है। लिखित में पत्र मिलने के बाद कारवाई रोक दी जाएगी.
पुरानी पहचान खत्म हो जाएगी
रहवासियों ने बताया कि मल्हारगंज मेट्रो स्टेशन के कारण 45 मकान और 150 परिवार प्रभावित हो रहे है. शहर की पुरानी पहचान खत्म हो जाएगी. हम सभी मिलकर मेट्रो अधिकारियों को लिखित में पत्र भिजवाने की मंत्री से बात करेंगे.
