पिकनिक मनाने गए युवक की रिहंद बांध में डूबे

रिहंदनगर : एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत कुबेर कम्पनी के कर्मचारी की आज दिन रविवार को पिकनिक मनाने के दौरान रिहंद बांध में डूबने की खबर है। घटना के बाद मौके पर उपस्थित साथियों में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की।

लेकि न रात होने के कारण शव खोजने में कठिनाई के कारण देर रात तक युवक की तलाश जारी थी। जानकारी के अनुसार विनयकुमार सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह उम्र 24 निवासी अब्दुल हमीद नगर सैदपुर गाजीपुर साथियों के संग पिकनिक मनाने बोट प्वाइंट गया था इसी बीच वह गहरे पानी मे चला गया जिसके कारण उसका कोई पता नही चला। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।

Next Post

जांच में पुलिस को कमरे में मिले खून के धब्बे

Mon Jan 6 , 2025
बड़ोखर हत्याखण्ड के अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस, रीवा से एफएलएल टीम, साइबर एक्सपर्ट जुटी सिंगरौली: सेफ्टी टैंक से चार शव मिलने के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों सहित परिवार से जुड़े दंपत्ति से थाने में पूछतांछ कर रही है। पुलिस को सुरेश के कमरे […]

You May Like