
पन्ना ब्यूरो
आज 2 जनवरी को वन मण्डल उत्तर पन्ना के वन परिक्षेत्र पन्ना की बीट बहेरा के कक्ष क्रमांक पी-456 में सकरिया खुदारे हार नामक स्थल में ताजा मृत तेन्दुआ का शव पड़ा मिला, तभी मौके पर वन मण्डल अधिकारी उत्तर पन्ना, उप वनमण्डल अधिकारी पन्ना एवं अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे मौके का निरीक्षण किया, तभी पुलिस विभाग पन्ना के डॉग स्क्वार्ड की उपस्थिति में सर्चिंग करने पर मृत तेन्दुआ के आस-पास कोई अवैध शिकार के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुये। प्रथम दृष्टया देखने पर मृत तेन्दुआ के गले एवं चहरे में नाखून एवं दांतो के निशान पाये गये एवं मृत तेन्दुआ के आप-पास आपसी संघर्ष के साक्ष्य पाये गये। उक्त मृत तेन्दुआ के चारो केनाईन दाँत एवं नाखून आदि लगे पाये गये। आस-पास पड़ी मिली अन्य किसी प्रकार का संदिग्ध वस्तु प्राप्त नही हुयी एवं मौका स्थल पर फोटोग्राफ्स लेकर नापजोख कर जप्ती की कार्यवाही की गई तथा मृत तेन्दुआ का मौके पर ही पशु चिकित्सको द्वारा शव विच्छेदन सेम्पल लेने उपरान्त जप्त तेन्दुआ के शव को मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर, वनमण्डल अधिकारी उत्तर पन्ना एवं उप वनमण्डल अधिकारी पन्ना तहसीलदार देवेन्द्रनगर, सरपंच ग्राम पंचायत सकरिया तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में आग से विनिष्टिकरण किया गया।
