एयर कनेक्टिविटी मामले में होगी संयुक्त बैठक

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के पूर्व निर्देश के पालन में जबलपुर की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर 31 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें विमानन कंपनियां, याचिकाकर्ता व उनके अधिवक्ता और संबंधित शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे व सामाजिक कार्यकर्ता रजत भार्गव ने जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जनहित याचिकाकर्ताओं के अनुसार जबलपुर की एयर कनेक्टिविटी इंदौर, भोपाल आदि शहरों के तुलना में बहुत कम है, जबकी जबलपुर में विकसित एयरपोर्ट बनाया गया है, अत: एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश जारी किए जाएं। जिसे गंभीरता से लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने अतिरिक्त सालिसिटर जनरल सुनील जैन को संयुक्त बैठक के निर्देश दिए थे। बैठक में जनहित याचिकाकर्ता डॉ. पीजी नाजपांडे, रजत भार्गव व उनके अधिवक्ता, हस्तक्षेपकर्ता पार्थ श्रीवास्तव, सचिव सिविल एविएशन नई दिल्ली, डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन, चेयरमैन एयरपोर्ट अथारिटी, सीएमडी एयर इंडिया, इंडिगो एयरलाइंस, स्पाईस जेट, आकाशा, सचिव मप्र एविएशन विभाग डायरेक्टर एयरपोर्ट इंदौर सहित अन्य शामिल होंगे।

Next Post

फिर लौटी बारिश, खेतों में हुई नमी

Sat Oct 25 , 2025
ब्यावरा। राजगढ़ जिला सहित प्रदेश के अधिकांश जिले से मानसून की विदाई हो चुकी है बावजूद इसके नया सिस्टम बनने पर एक बार फिर बारिश का सिलसिला शरु हो गया. शनिवार को नगर सहित जिले के अनेक स्थानों पर बारिश हुई. विदित है कि लगभग प्रदेश भर से मानसून की […]

You May Like