शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर, बनाए साइन्स कालेज

सतना 16 जनवरी, बामन हजार मतदाता वाले नई बस्ती अंचल के निवासियों ने शासकीय भूमि आंदोलन के बैनर तले एस डी एम राहुल सिलोडि़या को इक्कीस सूत्रीय माँग पत्र प०ह० कृपाल पुर/नीमी की मोती दह बाध से लगी शासकीय नजू़ल भूमि लगभग 30एकड़ को अतिक्रमण मुक्त, प०ह० घूरडांग/नीमी की शासकीय भूमि लगभग 23 एकड़ जिसके अंश भाग में भोज मुक्त विश्व विद्यालय बना है को अवैध कब्जा धारियों से मुक्त कराकर शासकीय साइन्स कालेज के लिए आरक्षित 8 एकड़ में साइन्स कालेज बनाने, प०ह० कृपाल पुर की आराजी क्र०15/2 में विकसित विवेकानंद कालोनी में आरक्षित स्कूल एवं खेल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराकर भवन विहीन शासकीय प्रथमिक शाला का भवन बनाने, विवेकानंद कालोनी में आरक्षित पार्क का निर्माण कराने, केंद्रीय विद्यालय क्र०1 के पास जी एस टी भवन बनाने, चार मंदिर के सामने से शासकीय हाई स्कूल विड़ला कालोनी को जाने वाले मार्ग को बिड़ला प्रबंधन से मुक्त कराकर निर्माण कराने, अवंतिका स्कूल के सामने बने ब्यायाम शाला को विड़ला प्रवंधन से मुक्त कराने, न ई बस्ती तलैया का सौंदर्यीकरण कराते हुए गोल मार्केट बनाने, तलैया से लगे पार्क का निर्माण कराते हुए रोड साइड दुकानों को बनाने, चार मंदिर के सामने ओर शासकीय हाई स्कूल विड़ला कालोनी के पीछे लगभग 5 एकड़ शासकीय भुमि को बिड़ला प्रबंधन से मुक्त कराकर हाट बाजार बनाने, अमला यादव के घर से मेडिकल कॉलेज तक ओर सकरिया से मेडिकल कॉलेज तक 40 फिट का रोड बनाने, डिलौरा फल सब्जी मंडी को कृषि उपज मंडी लाने, शासकीय प्रथमिक शाला का हायर स्कूल में उन्नयन करने, ओपन जेल के पास मुक्ति धाम का निर्माण कराने, रीवा रोड सतना से केन्द्रीय विद्यालय नई बस्ती होते हुए गहरवार पेट्रोल पंप बदखर तक टू लेन 100 फिट रोड बनाने, नई बस्ती अंचल में 30 बेड का हास्पिटल बनाने, सतना में जिला महिला चिकित्सालय बनाने, वार्ड क्रमांक 14 कोलान में सुलभ शौचालय बनाने, विशेष अभियान चलाकर आदिवासियों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए राशि दिलाने, इस अंचल के शासकीय भुमि, भवन, ताल, तलैया, मार्ग, खेल के मैदान, धार्मिक स्थलों को चिन्हित कराकर राजस्व रिकॉर्ड में निशान

लगाने की मांग की गई, एस डी एम साहब ने आश्वासन दिये की मांग पत्र पर कार्रवाही की जाएगी, इस अवसर पर अजय सोनी, डा अमित सिंह, पार्षद तिलक राज सोनी, साबिर खान, डा के एल सिद्धार्थ, आर सी विश्व कर्मा, जे पी कुशवाहा, राम कुमार विश्व कर्मा, अजय सिंह संजू, प्रभु दयाल शर्मा, के पी दाहिया उपस्थित रहे।

Next Post

एयरलाइंस कंपनी को जवाब पेश करने मिला समय

Thu Jan 16 , 2025
जबलपुर से बडे शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी नहीं होने का मामला जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने जबलपुर से अन्य बड़े शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी नहीं होने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस लायर लाइन्स की तरफ से जवाब […]

You May Like