सीहोर। उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
जिला न्यायालय परिसर में शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकशी जैसी खेल गतिविधियां आयोजित की गईं. वहीं शनिवार को आवासीय खेलकूद संस्थान में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एडवोकेट-11 एवं कोर्ट-11 के बीच खेला गया, जिसमें एडवोकेट-11 की टीम विजेता और कोर्ट 11 टीम उपविजेता रही. प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की. साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज एवं अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, अन्य न्यायाधीश, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, अधिवक्तागण, पैरा लीगल वॉलंटियर्स आदि उपस्थित थे.
