
छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनपुर मल्टी में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने सोनपुर मल्टी में चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक चोरी की घटनाओं के संबंध में शिकायत मिलने के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौनक अंकित मालवी पिता राजेंद्र मालवी अयान बैग पिता आसिफ बैग गगन सतपाले पिता सुभाष और अतुल वर्मा पिता राजकुमार वर्मा के रूप में हुई है रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों का जुलूस निकाला इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया पुलिस अब आरोपियों से चोरी की वारदातों में उनकी भूमिका और चोरी किए गए सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने इसके अलावा किसी अन्य क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद सोनपुर मल्टी में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के आधार पर अन्य जानकारी सामने आ सकती हैं। इस कार्रवाई में टीआई आषींष धुर्वे, एसआई नारायण बघेल, एएसआई ब्रजेष रघुवंषी, प्रआ अमीर रघुवंषी, प्रआ रंजीत आर विकास वैस, आर सागर डेहरिया शामिल थे।
