सीआईके ने आतंकी अपराध मामले में पूरे कश्मीर में चलाया तलाशी अभियान

श्रीनगर, 20 सितंबर (वार्ता) काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) आतंकवाद से जुड़े एक मामले में घाटी में कई जगहों पर तलाशी अभियान चला रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि सात जिलों- श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, पुलवामा और शोपियां में फैले आठ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सीआईके पुलिस स्टेशन में 2003 में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में सक्षम अदालत से प्राप्त तलाशी वारंट के अनुसरण में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।”

यह मामला कुछ संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग से संबंधित है, जो कथित तौर पर आतंकवादियों और आतंकी संगठनों का महिमामंडन करने के साथ-साथ ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल चलाने में भी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा, “तलाशी की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर और जानकारी साझा की जाएगी।”

Next Post

विज्ञान विषय का एक दिवसीय  प्रशिक्षण आयोजित

Sat Sep 20 , 2025
सतना: शिक्षण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं अध्यापन में समागत समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से इस वर्ष प्रत्येक माह एक दिवसीय विषयवार प्रक्षिण आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में माह सितम्बर के विषयवार प्रशिक्षण जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट वन में शुक्रवार से प्रारंभ […]

You May Like