बघोली मे आग लगने से 10 एकड़ मे लगी गन्ना बाड़ी जलकर राख 

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम बघोली मे शाम को 2 किसानो के खेत मे अचानक आग लग जाने से 10 एकड़ मे लगी गन्ना की फ़सल जलकर राख हो गई।नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया ग्राम बघोली निवासी राजेश बारंगे एवं भरत बारंगे के खेत मे लगी गन्ना बाड़ी मे अचानक आग लग गई।ग्रामीणों द्वारा आगजनी की सूचना नगरपालिका की फॉयर ब्रिगेड को देने पर नगरपालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। आग लगने से किसानो को लाखो रुपए की क्षति पहुंची है। आग बुझाने मे फायर चालक मनोज सिंह एवं सुमित पूरी की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

यात्री सुरक्षा से कोई समझौता नहीं रीवा परिवहन विभाग का सघन बस जांच अभियान

Sat May 23 , 2026
रीवा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रीवा परिवहन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली बसों के विरुद्ध प्रभावी चालानी […]

You May Like