नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय की सशक्त आवाज बताते हुए मंगलवार को जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
श्री खरगे ने कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।”
श्री गांधी ने श्री यादव को पीडीए की बुलंद आवाज बताते हुए कहा “पीडीए की बुलंद आवाज़ अखिलेश यादव भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें – हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।”
