50-50 पैसे के ईनामी 2 चाकूबाज गिरफ्तार
आरोपियों के लोगों ने बनाए वीडियो
इंदौर: शहर के गुंडों को सीधा करने के लिए विजय नगर पुलिस ने कमर कस ली है. थाना क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सीधा करने के लिए उल्टा चलाकर जुलूस निकाला. पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 50-50 पैसों के इनाम की भी घोषणा की थी. आरोपियों को उलटा चलता देख लोगों ने वीडियो बनाए और पुलिस की प्रशंसा भी की.विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि दो दिन पहले थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था.
पुलिस ने दोनों आरोपियों कि गिरफ्तारी पर 50-50 पैसों के इनाम की घोषणा की थी. इनमें एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था. जबकि दूसरे ने पुलिस के डर से कोर्ट में सरेडंर कर दिया था. पकड़ाए गए आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी जिसमें वह गिरकर घायल हो गए थे. इस पर पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई और उनका इलाज भी करवाया.
जहां घटना की वहां ले गए
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों उस जगह लेकर पहुंची जहां पर उन्होंने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था. यहां लाकर पुलिस ने उन्हें उल्टा चलाकर जुलूस निकाला जिससे वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस के इस नए प्रयोग को देखते हुए लोगों ने आरोपियों के वीडियो भी बनाए. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
