सड़क किनारे झाड़ियों ने छीनी चालकों की दृश्यता, सकरा हुआ मार्ग

चितरंगी। जिले के मोरवा स्टेशन से परसोहर तक की सड़क इन दिनों वाहन चालकों के लिए खतरे का पर्याय बन चुकी है। सड़क के दोनों ओर फैली बड़ी-बड़ी झाड़ियों ने न केवल रास्ते को सकरा कर दिया है, बल्कि कई जगह दृश्यता इतनी कम हो गई है कि सामने से आ रही गाड़ियों का पता ही नहीं चलता। परिणामस्वरूप इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस मार्ग का निर्माण एनसीएल द्वारा कराया गया था और इसके बाद सड़क की मरम्मत व देखरेख की जिम्मेदारी भी एनसीएल पर ही थी। न तो रोड साइड से झाड़ियां काटी गईं, न ही मोड़ों पर सुरक्षा का कोई इंतजाम किया गया। परिणामस्वरूप यह सड़क हादसों का हॉटस्पॉट बन गई है। इसी तरह बगैहा से बुढ़ाडोल मार्ग तक एमपी आरडीसी के अंतर्गत आने वाली सड़क पर भी हालात बेहद चिंताजनक हैं। सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों ने कई मोड़ों पर दृश्यता शून्य के बराबर कर दी है। वाहन चालक बताते हैं कि शाम होते ही झाड़ियों के बीच से अचानक बाइक या छोटे वाहन निकल आते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एनसीएल और एमपीआरडीसी पर सख्ती करते हुए जल्द से जल्द सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करवाई जाए, ताकि सामान्य यातायात सुचारु रूप से चल सके और हादसों पर रोक लगे।

Next Post

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए समर्पित है सरकार : इंद्राज

Sat Nov 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए समर्पित है तथा उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार शिविर लगाये जायेंगे। श्री इंद्राज ने शनिवार को बवाना के क़ुतुबगढ़ में राष्ट्रीय वयोश्री […]

You May Like