जेयू के विधि संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना दीप महोत्सव

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में दीपावली के के उपलक्ष्य में भव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर को दीपों से सजाकर दीपों की रोशनी से जगमगाया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। आयोजन में मुख्य रूप से विधि संस्थान के विभागाध्यक्ष गणेश दुबे, छात्र नेता मोहित प्रताप सिंह भदौरिया, कनिष्क इंदौरिया सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सौहार्द, एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा दीपावली के पर्व को सामूहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाना रहा। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

आम आदमी पार्टी ने खराब सड़क के निर्माण की मांग को लेकर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Wed Nov 4 , 2026
ग्वालियर। आज आम आदमी पार्टी ग्वालियर के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर गिरवाई नाका होते हुए मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के निवास से लेकर उनके कार्यालय तथा समाधिया कॉलोनी गेट तक की जर्जर सड़क का शीघ्र […]

You May Like