कटनी: लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पटवारी ने सीमांकन करने के नाम पर शिव कुमार जायसवाल कौड़िया निवासी से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया गया। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है।
