यूनिसेफ ने काबुल में 50 हजार गर्भवती महिलाओं को विटामिन वितरित किए

काबुल, 14 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने काबुल में 50 हजार गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य में सुधार और एनीमिया से लड़ने में मदद करने के लिए विटामिन की गोलियां वितरित करना शुरू कर दिया है।

खामा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को की गई और इसे यूरोपीय संघ से वित्तीय सहायता के साथ लागू किया गया था। यूनिसेफ की पहल वर्तमान में अफगानिस्तान की राजधानी में चल रही है।

अंतर्राष्ट्रीय निकाय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इसे साझा किया, जिसमें गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही महिलाओं को इससे निपटने के लिए कार्यक्रम के माध्यम से इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों में लगातार कुपोषण की समस्या बनी हुई है, इसलिए यूनिसेफ लक्षित विटामिन और खनिज पूरकता के माध्यम से देश में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में आयरन की कमी और एनीमिया को रोकने के लिए काम कर रहा है।

यूनिसेफ ने एनीमिया से निपटने के व्यापक प्रयास के तौर पर 2024 में अनुमानित 20 लाख 50 हजार किशोरियों को फोलिक एसिड (आयरन) की गोलियाँ वितरित कीं थी। यह एक ऐसी स्थिति है जो गर्भावस्था के दौरान व्यापक और विशेष रूप से खतरनाक बनी हुई है। जो उचित उपचार नहीं मिलने वाली माताओं और नवजात शिशुओं दोनों के लिए जटिलताएँ पैदा कर सकता है।

अफगानिस्तान में वर्षों के संघर्ष, राजनीतिक अस्थिरता और निवेश की कमी के कारण यहां की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली गंभीर रूप से कमज़ोर हो गई है, पर्याप्त मातृ पोषण तक पहुँच एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

 

 

Next Post

यूक्रेन ने प्राकृतिक संसाधन समझौते को अंतिम रूप देने की जानकारी अमेरिका को दी

Wed May 14 , 2025
कीव, 14 मई (वार्ता) यूक्रेन ने मंगलवार को अमेरिका को एक आधिकारिक नोट सौंपा, जिसमें द्विपक्षीय प्राकृतिक संसाधन सौदे के लिए अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं के पूरा होने की पुष्टि की गई है, जो यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए एक संयुक्त निवेश कोष की स्थापना करेगा। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने की […]

You May Like