
इंदौर:कांग्रेस में प्रवक्ता पद चयन प्रक्रिया के तहत आज कमेटी ने साक्षात्कार लिए. चयन कमेटी के समक्ष करीब 70 कांग्रेसियों ने इंटरव्यू दिए. उक्त प्रक्रिया में इंदौर संभाग के शहर और जिलों के लिए प्रवक्ता चयन किए जाएंगे. इंदौर शहर में करीब 10 कांग्रेसियों ने साक्षात्कार दिए हैं.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य प्रदेश में प्रवक्ताओं के चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में चार सदस्यीय कमेटी इंदौर संभाग के शहर एवं जिलों में प्रवक्ताओं के चयन करने हेतु साक्षात्कार लेने आई थी. कमेटी में एआईसीसी की प्रवक्ता चित्रा बाथम, मध्य प्रदेश विचार विभाग मंच के भूपेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमुट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के भुवनेश सिंह सेंगर शामिल है.
इंदौर संभाग में प्रवक्ता पद के इंटरव्यू देने के लिए संभाग के 160 कांग्रेसियों ने आवेदन दिए थे. इनमें से करीब 70 कांग्रेसी इंटरव्यू देने गांधी भवन पहुंचे थे. बाकी आवेदक समय पर सूचना नहीं मिलने और कमेटी के आने का समय तय नहीं होने एक अन्य कार्यों में व्यस्त होने के चलते नहीं आ सके. आवेदकों के लिए कमेटी एक बार और इंदौर आने की संभावना है या फिर भोपाल पीसीसी कार्यालय में ही उक्त प्रक्रिया पूरी के जाएगी. प्रवक्ता चयन हेतु कमेटी ने किसी एक विषय पर 5 मिनट में मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरह से बात करना जरूरी था. साथ ही कमेटी के सामने 8 से 10 प्रश्नों का उत्तर देना चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा था.
छह-छह आवेदकों के समूह बनाए
प्रवता चयन कमेटी ने छह-छह आवेदकों के समूह बनाए थे और फिर व्यक्तिगत एक से विशेष और मुद्दों पर प्रश्न पूछे जाने की जानकारी सामने आई है. चयन कमेटी द्वारा प्रवक्ता, को ऑर्डिनेटर और रिसर्च पद हेतु चयन किया जाएगा. इंदौर शहर और संभाग प्रवक्ता के लिए योगेश यादव, अमित चौरसिया, महक नागर चिंकी, सन्नी राजपाल, योगेश यादव, अभिषेक मित्तल, अर्पित शर्मा, विवेक खंडेलवाल ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया. वहीं प्रदेश प्रवक्ता के लिए प्रमोद द्विवेदी पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रवक्ताओं के 54 आवेदकों को भोपाल में एआईसीसी द्वारा नियुक्त कमेटी इंटरव्यू लेगी.
10 समूह में साक्षात्कार लिए
चयन प्रक्रिया को ऑर्डिनेटर हितेश वर्मा बताया कि 10 समूह में इंटरव्यू लिए गए है, जिसमें 70 आवेदको ने भाग लिया है. बाकी लोगों को सूचना और अन्य कामों में व्यस्त होने एक कारण अगले चरण में इंटरव्यू होंगे.
