
छतरपुर। जिले में रविवार को ठंड के तेवर कुछ नरम पड़े। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसे रविवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले कई दिनों से तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह के हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और सुबह करीब 5:45 बजे सूरज निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया।
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। रविवार सुबह का तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत रहा, वहीं दृश्यता 500 से 1000 मीटर के बीच दर्ज की गई।
