होली पर मिलावटखोरों पर नकेल, खाद्य सुरक्षा विभाग की 4 टीमों ने पूरे जिले में दी दबिश

छिंदवाड़ा। होली त्योहार के चलते आमजन को सुरक्षित और बिना मिलावट के खाद्य पदार्थ और मिठाइया उपलब्द्ध हो सके ऐसी खाद्य सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की 4 टीमों द्वारा लगातार सभी तहसीलों सहित सम्पूर्ण जिले मे निरीक्षण और निगरानी और नमूना कार्य, किया जा रहा है । आज खाद्य सुरक्षा विभाग की 04 टीमों द्वारा जिले की छिंदवाड़ा, परासिया, तामिया अमरवाड़ा, चौरई, मोहखेड़, बिछुआ और रामाकोना तहसीलों मे नमूना एवं निरीक्षण कार्य किया । इसके अंतर्गत एक टीम मे गोपेश मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा छिंदवाड़ा शहर, परसिया, और मोहखेड़ तहसीलों मे स्थित खाद्य दुकानों अमित स्वीट्स, गरबा स्वीट्स, रंगजी स्वीट्स, रोहित स्वीट्स, पंकज स्वीट्स, बालाजी स्वीट्स, साहू किराना इकलहरा, आदित्य बेकरी, पंकज स्वीट्स उमरानाला, ब्राउन बेकरी मोहखेड़, बिकानर स्वीट्स सांवरी बाजार का खाद्य सुरक्षा के द्रष्टिगत निरीक्षण किया और मिल्क केक, नमकीन सेव, पेड़ा, हल्दी पावडर, मिर्च पावडर, मावा बर्फी, जैसे खाद्य पदार्थों का नमूना लिया । एक अन्य टीम मे टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमति संध्या मार्को द्वारा तामिया क्षेत्र की इंदोर सेव भंडार, अंकित दूध डेरी, तरुण टी स्टॉल, अमित किराना, मयंक टी स्टॉल, का निरीक्षण कर नमकीन सेव, शक्कर पारा, मोंगफलली, बताशे जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए । एक अन्य टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूपराम सनोडिया द्वारा बिछुआ और रमाकोना क्षेत्र के नियति डेरी, श्री डेरी, न्यू ज्योति किराना, कन्हान रेस्टोरेन्ट, बिकानर, मातोश्री डेरी का निरीक्षण कर दूध, घी, बेसन, दाल, के नमूने लिए एक अन्य टीम में पंकज घाघरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चौरई और अमरवाड़ा क्षेत्र की बीकाने र्स्वीट्स, आराधना स्वीट्स सहित एक दर्जन से अधिक मिठाई और किराना दुकानों मे निरीक्षण कर नमकीन सेव और मिठाइयों के नमूने संग्रहीत किए । सभी नमूनो को जांच हेतु भोपाल प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है जिनकी रिपोर्ट के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही विभाग द्वारा की जावेगी ।

Next Post

उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरियाः सीएम डॉ यादव 

Fri Feb 27 , 2026
अलीराजपुर। फाल्गुन मास के रंगों, मांदल की थाप और जीवन-प्रेम की उमंग से सराबोर भगोरिया पर्व जनजातीय संस्कृति, सामाजिक स्नेह और परंपरागत जीवन मूल्यों का जीवंत उत्सव है. इसको प्रत्यक्ष रूप से भगोरिया पर्व में शामिल होकर ही जिया जा सकता है. यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. […]

You May Like