तेलंगाना में एक बस के खड़े ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत

सूर्यापेट (तेलंगाना) 26 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना में सूर्यापेट ज़िले के कोडाड मंडल में बुधवार तड़के एक निजी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। बस में लगभग 42 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि सभी छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Next Post

खरगे ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के जीवन और शिक्षाओं को मानवता के लिए करुणा, शांति और न्याय के स्थायी मूल्यों का संदेश देने वाला बताया। श्री खरगे ने अपने संदेश में कहा […]

You May Like

Play sound