विधानसभा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में विजय दशमी पर डीआरपी लाइन में हुआ शस्त्र पूजन

ग्वालियर। भारतीय सनातन संस्कृति में गहरे तक रची-बसी प्राचीन शस्त्र-पूजन परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर ग्वालियर में राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत शस्त्रों की पूजा की गई। यहां डीआरपी लाइन स्थित पुलिस शस्त्रागार परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य  में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने इस अवसर पर सभी को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। साथ ही कहा कि भारतीय संस्कृति एवं जनमानस में शक्ति को समर्पित विजय दशमी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के साथ-साथ शक्ति की आराधना का भी पर्व है। उन्होंने माता रानी एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि यह महापर्व देश को और सशक्त, समृद्ध व यशस्वी बनाए।

अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र यादव, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदोरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया,  पूर्व विधायक रामबरन गुर्जर, साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश, मेला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर व जीडीए के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता सहित अन्य प्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी इस शस्त्र-पूजन में शामिल हुए।

बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर डीआरपी लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में पवित्र आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं। इसी क्रम में शक्ति पूजा की अन्य रश्म भी निभाई गईं।

जिला पंचायत के सीईओ सोजान सिंह रावत, आयुक्त नगर निगम अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतिक राव , एमपीआईडीसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर व एसपी लोक आयुक्त निरंजन शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी इस अवसर पर उपस्थिति थे।

हाल ही में शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुखद दुर्घटना की वजह से इस बार शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायर नहीं किए गए।

Next Post

विजयादशमी पर मक्सी में तीन बस्तियों से निकला पथ संचलन

Tue Oct 20 , 2026
मक्सी। विजयादशमी के अवसर पर मक्सी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। नगर की तीन बस्तियों महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज और भगत सिंह के स्वयंसेवकों ने अलग-अलग मार्गों से पथ संचलन में भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह नजर आया। मार्ग में मक्सी […]

You May Like