कलेक्टर कार्यालय में सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल


इंदौर: आज कलेक्टर कार्यालय में आग लगने की संभावित स्थिति में बचाव कार्य और सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल की गई. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग बुझाने के प्राथमिक उपकरणों का उपयोग, सुरक्षित निकासी तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया के बारे में समझाया.आग से होने वाली दुर्घटनाओं में बचाव एवं तुरंत राहत को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आज कलेक्टर कार्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को आग लगने के संभावित कारणों तथा ऐसी स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई.

आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य लोगों को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाए. इस दौरान व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया. मॉक ड्रिल में सहायक अग्निशमन अधिकारी राघवेंद्र सिंह रघुवंशी ने कार्रवाई संचालित की और प्रशिक्षण दिया. इस दौरान अपर कलेक्टर रोशन राय,रिंकेश वैश्य, अपर आयुक्त नगर निगम आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे.

फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करने के निर्देश
कलेक्टर वर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में फायर मॉक ड्रिल के दौरान कहा कि जिले में व्यापक स्तर पर अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जी प्लस थ्री एवं उससे ऊंची सभी इमारतों में आवश्यक फायर इम्पिमेंट्स की उपलब्धता की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा भवनों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं. निर्धारित समय-सीमा अब समाप्ति की ओर है और आगामी 4-5 दिनों में सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की जाएगी.

Next Post

पंजीयन विभाग में संपदा 2.0 में लोकेशन ट्रेस को लेकर क्रेता परेशान

Tue Apr 7 , 2026
इंदौर: पंजीयन विभाग में खरीददार लोकेशन को लेकर बहुग परेशान हो रहे है. इसका नतीजा यह है कि क्रेता को बढ़ी हुई दरों से पंजीयन कराने पद मजबूर होना पड़ेगा. कहने का मतलब यह है गलती शासन की ओर भुगतान जनता करें. खास बात यह है कि पिछले एक साल […]

You May Like