भोपाल/सागर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों और प्रतिभावान वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दूरदर्शिता ने देश को सामरिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सोमवार को सागर जिले के अल्प प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे श्योपुर जिले के पालपुर (कूनो) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10:40 बजे सागर पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सुबह 11:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
