ट्रेलर व ऑटो की टक्कर में दर्जन भर ग्रामीण घायल

सिंगरौली:माड़ा थाना क्षेत्र के सितुलखुर्द पुल के पास देर रात ट्रेलर और ऑटो में टक्कर हो जाने से दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं दुर्घटना में घायलों की घटनास्थल पर चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। ऑटो वाहन में सवार होकर वैवाहिक मांगलिक के रस्म मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर आ रहे थे।

ऑटो में सवार छोटेलाल साहू पिता रामसुंदर साहू उम्र 40 वर्ष, फलमती साहू, सुशीला साहू, शिवकुमारी साहू, नीरज साहू, सुनीता साहू, किरण साहू, कमलेश साहू, विकास साहू, रमेश साहू, आकाश साहू, अनीता साहू सभी निवासी कोयलखूथ खुटार से मांगलिक वैवाहिक के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे थे, तभी सितुलखुर्द पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने टक्कर मार दिया।

Next Post

सिंगरौली सिविक सेंटर निर्माण पर विवाद, भुगतान में अड़चन

Thu May 8 , 2025
सिंगरौली: सिंगरौली में निर्माणाधीन सिविक सेंटर का काम राजनीतिक विवादों में उलझ गया है। मेयर रानी अग्रवाल ने ननि परिषद के भुगतान निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश हासिल कर लिया है, जिससे निर्माण कार्य रुक गया है। यह सिविक सेंटर परियोजना 58 करोड़ रुपये की लागत से […]

You May Like