पेड़ों को बचाने के लिए पोस्टकार्ड वॉर, कर्मचारियों की मांग खाद्य भवन का प्रस्ताव निरस्त हो

भोपाल: राजधानी के मैदा मिल रोड पर नापतौल विभाग मुख्यालय परिसर में खाद्य भवन का निर्माण प्रस्तावित है. इसके विरोध में 22 जनवरी को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था. उसके बाद से पूरे प्रदेश में नापतौल विभाग के कर्मचारी काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे हैं. प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने खाद्य भवन निर्माण के प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया है. इसलिए अब सोमवार को सभी कर्मचारी दो पोस्टकार्ड लिखेंगे, जो एक मुख्य सचिव एवं दूसरा अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए भेजे जाएंगे. जिससे भवन निर्माण प्रस्ताव को निरस्त किया जा सके.
पर्यावरण के लिए वृक्षों का बचाना
नापतौल विभाग के कर्मचारियों ने 22 जनवरी को पेड़ों की हरियाली बचाने चिपको आंदोलन किया था. कर्मचारियों का कहना है कि इस कार्य में लगभग 150 पेड़ों को काटा जाएगा. जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है.
मध्य प्रदेश नाप तौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 2 फरवरी सोमवार से नापतौल अधिकारी कर्मचारी दो पोस्टकार्ड लिख कर खाद्य भवन निर्माण के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग प्रदेश समिति के आव्हान पर भेजेंगे.

Next Post

बढ़ता शहर, ननि की बढ़ती आय:​सावधान! मार्च के बाद लगेगा 15% एकमुश्त जुर्माना

Sat Jan 31 , 2026
भोपाल:नगर निगम भोपाल की आय में इस वर्ष अच्छी वृद्धि हो रही है. जो पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा चालू वर्ष में 15 प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है. नगर निगम को सबसे अधिक टैक्स संपत्ति से प्राप्त होता है. संपत्तिकर विभाग के कर्मचारी ने बताया कि प्रतिवर्ष कम से […]

You May Like

Play sound