जांच में सही पाई गई पेट्रोल की दरें, हाई-परफॉर्मेंस XP100 के कारण बढ़ी कीमतें: खाद्य विभाग

इंदौर। इंदौर शहर के लोहा मंडी क्षेत्र में पेट्रोल 149 रुपये प्रति लीटर बिकने के वायरल वीडियो को लेकर उठे सवालों पर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, वीडियो में दिखाया गया पेट्रोल सामान्य पेट्रोल नहीं बल्कि एक्सपी 100 (XP100) कैटेगरी का प्रीमियम पेट्रोल है, जिसकी कीमत पहले से ही अधिक निर्धारित होती है। खाद्य विभाग ने बताया कि XP100 पेट्रोल 100 ऑक्टेन नंबर वाला प्रीमियम फ्यूल होता है, जो हाई-परफॉर्मेंस वाहनों के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा रहती है और वर्तमान में यह लगभग 149 रुपये प्रति लीटर के आसपास ही उपलब्ध है।

वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर विभाग ने नापतोल (माप-तौल) विंग से भी जांच कराई। जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंप की मशीन में दर्ज 149 रुपये प्रति लीटर की दर पूरी तरह सही है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।

खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या वीडियो पर विश्वास करने से पहले तथ्य जरूर जांच लें और अफवाहों से बचें।

Next Post

करनावद की दो छात्राओं ने 8वीं बोर्ड में लहराया परचम

Wed Mar 25 , 2026
बागली/करनावद। राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में करनावद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। ए वन मॉन्टेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा महिमा रवि जाटव ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल करते हुए 600 में से 539 अंक (89.83%) […]

You May Like