फिर लौटी बारिश, खेतों में हुई नमी

ब्यावरा। राजगढ़ जिला सहित प्रदेश के अधिकांश जिले से मानसून की विदाई हो चुकी है बावजूद इसके नया सिस्टम बनने पर एक बार फिर बारिश का सिलसिला शरु हो गया. शनिवार को नगर सहित जिले के अनेक स्थानों पर बारिश हुई.

विदित है कि लगभग प्रदेश भर से मानसून की विदाई का संकेत मौसम विभाग दे चुका है. किंतु अब एकाएक नया सिस्टम बनने से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया. यही वजह है कि शनिवार की दोपहर से जिले के कई स्थानों पर बारिश होने लगी. नगर में दोपहर के समय लगभग आधे घंटे तक पानी गिरा. इसी प्रकार कुरावर, लखनवास क्षेत्र में कई जगह बारिश हुई. कृषि विभाग के अनुसार हाल ही में हुई बारिश से फिलहाल कोई नुकसान नहीं है. खेतों में नमी हुई है. जहां फसल कटाई के बाद बोवनी की जा चुकी है वहां बारिश से फायदा ही है. वहीं बारिश होने से मौसम में ठंडक का वातावरण भी निर्मित हो गया.

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार नये सिस्टम के चलते 25, 26, 27 एवं 28 अक्टूबर को प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश होने के संकेत दिए गये है.

Next Post

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस शिविर में लापरवाही, अनुपस्थित डॉक्टर को नोटिस 

Sat Oct 25 , 2025
राजगढ़/ब्यावरा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया. शिविरों में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की कमी सामने आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने संबंधितों पर सख्त कार्यवाई की […]

You May Like