राज्यपाल पटेल ने ग्वालियर की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान को किया सम्मानित

मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी एवं जेंडर रेशियो में सुधार के लियें मिला है यह सम्मान
ग्वालियर :गत लोकसभा चुनाव में ग्वालियर जिले में मतदान प्रतिशत में हुई रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी एवं मतदाता सूची में जेंडर रेशियो में उल्लेखनीय सुधार पर ग्वालियर जिले को सम्मान मिला है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान को यह सम्मान प्रदान किया।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस सम्मान के लिये जिले के समस्त मतदाताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही यह सम्मान जिले के मतदाताओं को समर्पित किया है।
ज्ञात हो गत लोकसभा चुनाव में ग्वालियर जिले का मतदान प्रतिशत 61.25 प्रतिशत रहा था, जो पिछले लोकसभा चुनाव से कहीं अधिक था। साथ ही जेंडर रेशियो में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस उपलब्धि पर ग्वालियर जिले को यह सम्मान मिला है।

Next Post

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिये मेला प्रशासन ने कसी कमर

Sun Jan 26 , 2025
महाकुम्भ नगर, 26 जनवरी (वार्ता) संगम की रेती पर उमड़ रहे जनसैलाब के बीच मेला प्रशासन ने 29 जनवरी को महाकुंभ के तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिये चाक चौबंद इंतजाम किये हैं। मौनी अमावस्या के दिन करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मेला प्रशासन और […]

You May Like