जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत चूल्हा गोलाई के पास हुए एक्सीडेंट में घायल महिला की मौत हो गई। वहीं माढ़ोताल थाना अंतर्गत पाटन रोड में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।बरगी पुलिस ने बताया कि विजय कुमार श्रीवास 45 वर्ष निवासी नारायण चौक कछियाना मोहल्ला घमापुर ने सूचना दी कि 9 नवंबर को उसकी पत्नी श्रीमति अंजना श्रीवास 38 वर्ष चूल्हा गोलाई के पास सड़क दुर्घटना में घायल होने से उपचार के लिए निजी अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराया गया था, 15 नवंबर को पत्नी की तबियत ज्यादा खराब होने से आज मेडिकल कॉलेज रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज लेकर गये.
जहाँ डाक्टर ने चैक कर उसकी पत्नी श्रीमति अंजना श्रीवास को मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि रविवार को गौरव आचार्य 37 वर्ष निवासी हनुमानताल ने सूचना दी कि पाटन रोड में सड़क दुर्घटना में घायल होने से उसके रिश्ते के साले विपिन अवस्थी 23 वर्ष निवासी पाटन रोड रैगवां माढ़ोताल को उपचार के लिए नमन विश्वकर्मा द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के उसकी मौत हो गई।
