देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश की 45% हिस्सेदारी : मुख्यमंत्री

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 45 प्रतिशत है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) द्वारा आयोजित दो दिवसीय 9वें अंतर्राष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के 500 से अधिक प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, उद्योगपति और किसान शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रसंस्करण और उत्पादों में विविधता से सोया उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 30 प्रतिशत से अधिक प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की जानकारी दी गई है।

डॉ. यादव ने कहा कि सरकार औद्योगिक निवेश बढ़ाने और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रयासरत है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग कृषि उपज के मूल्य संवर्धन और विपणन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सोयाबीन उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कंपनियों के करीब 15 उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सोपा के चेयरमैन नरेश गोयनका सहित उद्योग और कृषि जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

संगीत,कला और संस्कृति की देवी मां शारदा के भक्तों में संगीत सम्राट अलाउद्दीन भी

Sat Oct 17 , 2026
सतना: सनातन परंपरा में संगीत,कला और संस्कृति की अधिसठाती देवी के रूप में माँ शारदा को पूजा जाता है. मैहर में विराजी माता का ही प्रभाव रहा कि संगीत सम्राट उस्ताद अल्लाउद्दीन खाँ ने अपने घराने का ठिकाना मैहर को ही बनाया.त्रिकूट पर्वत के शिखर में विराजी माँ शारदा की […]

You May Like

Play sound