माहेश्वरी कॉलेज प्रबंधन ने प्राचार्य  झालानी को किया निलंबित, कॉलेज ट्रस्टियों को बनाया था बंधक

इंदौर। माहेश्वरी कॉलेज प्रबंधन ने विवादित प्राचार्य को आखिरकार निलंबित कर दिया है। प्रबंधन ने प्राचार्य को कई नोटिस दिए, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद प्रबंधन ने प्राचार्य के खिलाफ कारवाई कर दी।

माहेश्वरी समाज ट्रस्ट द्वारा छत्रीबाग में आरपीएल माहेश्वरी कॉलेज संचालित किया जाता है। उक्त कॉलेज के प्राचार्य राजीव झालानी थे। प्राचार्य खलानी ने कॉलेज प्रबंधन की बैठक में सभी ट्रस्टियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन के रामअवतार जाजू ने कई बार प्राचार्य को नोटिस जारी किए।

सूत्रों के अनुसार नोटिस में ट्रस्ट प्रबंधन की बैठक में अभद्रता और अशोभनीय व्यवहार करने का उल्लेख किया गया है। साथ ही नोटिस में कॉलेज को अपनी निजी मलकियत के हिसाब से चलने की बात का बीज उल्लेख है । इसके लिए तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा था। कॉलेज प्रबंधन ने कई नोटिस दिए, लेकिन प्राचार्य झालानी ने हठधर्मिता के चलते को जवाब न दिया।

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने दो दिन पहले  प्राचार्य राजीव झालानी को निलंबित करने का निर्णय लेकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष पुरषोत्तम पसारी, भरत सारडा और राम अवतार जाजू को कई कॉल किए , लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। सूत्रों ने बताया कि पसारी शहर से बाहर है और 2 जनवरी के बाद लौटेंगे। जाजू ने फोन ऑटोमैटिक मैसेज पर डाल दिया है।

छह माह से चल रहा है विवाद

माहेश्वरी कॉलेज में प्रबंधन के खिलाफ पिछले छह माह से प्राचार्य झालानी किसी न किसी मामले को लेकर दबाव बना रहे थे। प्रबंधन के खिलाफ कभी स्टाफ, कभी स्टूडेंट तो कभी कर्मचारियों से अभद्रता करवाने से पीछे नहीं हट रहे थे। यहां तक कि बोर्ड बैठक में ट्रस्टियों को बाउंसरों से बंधक बनवा दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद ट्रस्टी कॉलेज से बाहर निकल पाए थे।

विवाद के बीच माहेश्वरी स्कूल का वार्षिक उत्सव रद्द

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज माहेश्वरी स्कूल के तीनों सेक्शन का वार्षिक उत्सव मनाया जाने वाला था। कॉलेज में विवाद के बाद स्कूल का वार्षिक उत्सव एतिहात के लिए रद्द कर दिया है। इसके व्हाट्सएप और एसएमएस पर स्कूल प्रबंधन ने समाज और अभिभावकों को मैसेज भेजे है।

Next Post

अवैध रूप से ले जा रहे 80 घरेलू गैस सिलेंडर और वाहन जप्त

Fri Dec 26 , 2025
कुरावर। शुक्रवार दोपहर को आपूर्ति विभाग द्वारा नगर से गुजर रहे हाईवे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन कर ले जाये जा रहे 80 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एक चार पहिया लोडिंग वाहन को जप्त किया गया. हाईवे स्थित वृंदावन होटल के सामने सिलेण्डर से भरा […]

You May Like