52 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 52.34 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5.23 लाख आंकी गई है. इसके साथ ही एक स्कूटी वाहन भी जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 5.83 लाख बताई गई है.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह कार्रवाई दिलपसंद ग्रीन मल्टी, स्कीम नंबर 140, पुरानी चौपाटी क्षेत्र में की गई. क्राइम ब्रांच की टीम इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही थी, तभी एक युवक स्कूटी एमपी 09 जेएम 7860 के साथ पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर उसे पकड़ा.

पूछताछ में उसने अपना नाम रियाज उर्फ सोनू खान निवासी ताज नगर, खजराना बताया. तलाशी में उसके पास से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुई. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाता था. पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ पहले भी एक अपराध दर्ज है.

वह पेशे से ड्राइवर है और दैनिक वेतन पर वाहन चलाने का काम करता है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तत्वों के खिलाफ यह लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है. आरोपी से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2025–26 के लिए गवर्निंग काउंसिल का गठन

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की प्रबंध समिति ने आगामी मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2025–26 के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए गवर्निंग काउंसिल का गठन किया है। नवगठित काउंसिल प्रतियोगिता के आयोजन, प्रबंधन एवं संचालन की संपूर्ण देखरेख करेगी। गवर्निंग काउंसिल के सदस्य प्रशांत मेहता (अध्यक्ष जीडीसी), संजय आहूजा (मान. […]

You May Like