20 फीट का कुंड बुझा सकता है दुनिया की प्यास, कभी खत्म नहीं होता इसका पानी

सलामतपुर। चमत्कार को पूरी दुनिया नमस्कार करती है और ऐसे ही एक चमत्कार के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, जो मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से जुड़ा हुआ है। जहां 44 डिग्री तापमान में नदी नाले बोरवेल सूख चुके हैं वहीं रायसेन जिले क सांची जनपद के गीदगढ़ में गुफा मंदिर के पास एक प्राचीन कुंड है जिसमें कभी पानी खत्म नहीं होता और ऐसी भीषण गर्मी में भी पानी मौजूद है जो लोगों की प्यास बुझा रहा है, जिसका पानी पीकर लोगों को काफी सुकून मिलता है और यह पानी कभी नहीं सूखता। जीं हां, यहां की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार यहां एक छोटा सा कुंड हैं, जिससे एक अनोखा ही चमत्कार की गाथा जुड़ी हुई है। जिसका न तो अब तक कोई जवाब मिला है। और न ही उसके सामने कोई तर्क टिक पाता है। दरअसल घने जंगल के बीच पहाड़ी किनारे बने इस छोटे से कुंड की खास बात यह है कि इसका पानी कभी सूखता नहीं है। चाहे इसमें से कितना भी पानी निकाला जाए या फिर कितना भी गर्म मौसम हो। यहां के स्थानीय लोगों का तो कहना है कि गर्मी के मौसम में चाहे गांव में पूरे ट्यूबवेल और कुएं सूख जाएं। लेकिन इस कुंड का पानी कभी भी नहीं सूखता।

यही कारण है कि यह कुंड वर्तमान समय में लोगों की आस्था का विषय बन हुआ है इतना ही नहीं दूर दूर से लोग यहां पर आते हैं और कुंड का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। इस कुंड का पानी कभी खत्म क्यों नहीं होता।इसके पीछे एक विशेष मान्यता है।दरअसल इस कुंड से ऊपर पहाड़ पर एक गुफा है। गुफा के अंदर शंकर जी का एक प्राचीन मंदिर है।कई साल पहले इस मंदिर में एक मौनी बाबा रहते थे।जो कई किलोमीटर दूर जाकर नर्मदा से पानी लाते थे।और भगवान शंकर को नहलाते थे।

भगवान भोले एक दिन उनकी इस तपस्या से प्रसन्न हुए और बाबा की सहूलियत के लिए भगवान के आशीर्वाद से यहां पर यह कुंड प्रकट हो गया। यह भी कहा जाता है कि यह कुंड का कनेक्शन नर्मदा जी से है कुंड मैं पानी नर्मदा जी से आता है। मंदिर में रहने वाले पुजारी चरणदास बताते हैं।कि मैं 27 साल से यहां पर हूं मैंने आज तक इस कुंड को कभी खाली नहीं देखा है। प्राचीन और प्राकृतिक कुंड की सच्चाई क्या है। यह तो शोध का विषय है। लेकिन इस चमत्कार से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता।जो सैंकड़ों सालों से लोगों के आश्चर्य का विषय बना हुआ है।

Next Post

चावल, चीनी, दालों में तेजी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Tue May 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही। गेहूं के दाम टूट गये जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत छह […]

You May Like