15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 25 जनवरी को

भोपाल, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे दिलायी जायेगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली जायेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ नागरिकों को जिलों में शपथ दिलाने के लिए प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश जारी किये हैं।

 

Next Post

रेलवे पटरी पर मिला ठेकेदार का शव

Tue Jan 21 , 2025
इंदौर. बाणगंगा इलाके में सोमवार रात एक ठेकेदार का शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अरविदो अस्पताल भेजा. जांच शुरु की. बाणगंगा पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अवंतिका नगर में रहने वाले नितिन मिश्रा के रूप में हुई […]

You May Like