अशोकनगर:पत्नी के फोन पर बात करने और उसके लगातार मायके में गहने से नाराज एक 25 वर्षीय युवक ने कुआ में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका, क्योंकि जिस कुंआ में उसने छलांग लगाई, उसमें पानी नहीं यह लेकिन इस घटना में उसके पैरों में गंभीर चोटे आई, जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल मामला जिले के ईसागढ़ के एक गांव का है, जहां कल रात्रि एक 25 वर्षीय युवक ने पली से विवाद के बाद 35 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। इस बैन की बात यह रही कि जिस समय युवक कुआ में कूदा उसे ग्रामीण ने देख लिया, तो वहीं कुआ में पानी न होने की वजह से ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों कीमदद से चारपाई की मदद से उसे कुआ से बाहर निकाला। वहीं घटना में घायल होने के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसागढ़ में भर्ती कराया गया है।
आत्मनिर्णय का पारिवारिक विवाद बना कारण:
युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मपति निर्णय को लेकर युवका ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसका विवाह पड़ोस में रहने बाली एक युवती से हुआ था।
विवाह के बाद अधिकतर समय उसकी पत्नी मायके में ही रहती थी, तो वहीं युवक ने आरोप लगाया कि उसको पत्नि लगातार किसी से फोन पर बात करती थी, जिसके बारे में जब उसने पत्नि के परिजनों को बताया तो विवाद करने लगे, जिसके बाद उसने यह आत्मपति कदम उठते हुए कुएं में छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहीं है। वहीं युवक का उपचार अस्पताल में जारी है।
